Praveen Singh, HUART Board Member & Chair of HUART Advocacy Working Group
Vappu isn’t just a Finnish celebration. 1st May is known around the world as International Workers Day. To celebrate the diversity of our international membership, we asked our international members to share the importance of joining a union in Finland and how unions in Finland compared to our ’home countries’ – but in our mother tongues. We have created a selection of blogs in a variety of languages.
You can read Praveen’s story in Hindi. Scroll down for the English translation.
जीवन-संघर्ष से नेतृत्व तक: एचवाईटी (HYT) ने मुझे कैसे बदला
मैं प्रवीण हेलसिंकी विश्वविद्यालय के फ़ार्मेसी संकाय में एक स्व-वित्तपोषित शोधार्थी हूँ। मैं विभिन्न उपचारात्मक लक्ष्यों को भेदने वाले अणुओं की अभिकल्पना करता हूँ और उनका संश्लेषण करता हूँ। मैंने भारत के लखनऊ विश्वविद्यालय से फ़ार्मास्युटिकल केमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। मैंने औद्योगिक अनुसंधान में पाँच वर्ष से अधिक का समय व्यतीत किया, किंतु मेरी आत्मा सदैव कक्षा-शिक्षण में ही रमती थी। अतः, मैंने लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़ने का निर्णय लिया, जहाँ मैं शोध और शिक्षण दोनों कार्य कर सकूँ। वहाँ मैंने एक शोधार्थी के रूप में दो वर्ष तक कार्य किया। इसी बीच, मैंने शिक्षा स्नातक की उपाधि भी प्राप्त कर ली ताकि एक प्रशिक्षित विद्यालय-शिक्षक बन सकूँ, यह मेरी वैकल्पिक योजना थी, यदि मेरी मूल योजना सफल न हो। अपने अकादमिक जीवन को उत्कर्ष पर ले जाने के उद्देश्य से, मैंने एक अत्यंत प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी करने का निर्णय लिया।
”मेरी यह खोज मुझे कर्क रेखा से आर्कटिक वृत्त तक लेकर आयी।”
वर्ष 2019 में, मुझे हेलसिंकी विश्वविद्यालय के फ़ार्मेसी संकाय में 9 महीने का एडूफी अनुदान प्राप्त हुआ। यहाँ आने का एक प्रमुख कारण फ़िनलैंड की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली को जानना भी था। यहाँ आने के पश्चात, मेरे औद्योगिक अनुभव के आधार पर, मुझे एक रसायनज्ञ के रूप में 15 महीने का एक और निश्चित-अवधि का अनुबंध मिला (यह एकमुश्त नहीं था; पहले 9 महीने, फिर 4 महीने और अंततः 2 महीने)। इसी अवधि के दौरान, मैंने अपने सहकर्मी से ट्रेड यूनियन फूर्त (FUURT अब URP) के विषय में सुना और इसकी सदस्यता ग्रहण की। मेरे कार्य-अनुबंध ने मुझे बेरोज़गारी निधि तक पहुँच भी प्रदान की। यह मेरे लिए अत्यंत आश्चर्यजनक था, क्योंकि मेरे देश में ट्रेड यूनियनें मुख्यतः अधिकारों की वकालत या वेतन निर्धारण वार्ता में ही संलग्न रहती हैं, परंतु वे बेरोज़गारी भत्ते प्रदान नहीं करतीं। यहाँ की ट्रेड यूनियन कानूनी सहायता, स्वास्थ्य एवं कल्याण समर्थन, यात्रा बीमा और भी बहुत सुविधाएँ प्रदान करती है। यद्यपि उस समय मेरी अपेक्षा यूनियन से केवल एक ऐसा पत्र प्राप्त करने की थी जिसमें यह उल्लेख हो कि यदि मैं बेरोज़गार हो गया तो वे एक निश्चित धनराशि मुझे प्रदान करेंगे ताकि इसका इसका लाभ मुझे वीसा विस्तार के समय मिल सके और मैं पीएचडी के लिए अनुदानों की खोज कर सकूँ (उस समय यूनियन से मिलने वाले लाभों को आय माना जाता था, जिसे 2020 में हटा दिया गया)।
”मैं प्रार्थना कर रहा था कि वह दिन कभी न आए जब मुझे बेरोज़गारी भत्ते का आश्रय लेना पड़े।”
अनेक उतार-चढ़ावों और कई वीज़ा आवेदनों (दो वर्षों में चार वीज़ा आवेदन) के उपरांत, मेरी डॉक्टोरल यात्रा अंततः 2021 में आरंभ हुई जब मुझे फ़िनिश कल्चरल फ़ाउंडेशन से तीन वर्ष का अनुदान प्राप्त हुआ। मैं प्रसन्न था क्योंकि कम से कम मैं बेरोज़गार नहीं था, और 2023 में मुझे स्थायी निवास प्राप्त हो गया; फलस्वरूप, अब मुझे प्रतिवर्ष वीज़ा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं थी। अपनी डॉक्टोरल उपाधि पूर्ण करने हेतु, मैंने अनेक अनुदानों के लिए आवेदन किया परंतु मुझे सफलता नहीं मिली। इस बीच, HUURT/HYT के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने से मुझे एक प्रकार की सुरक्षा का बोध हुआ, और यूनियन का सदस्य बनना फ़िनलैंड में मेरे द्वारा लिए गए सर्वश्रेष्ठ निर्णयों में से एक सिद्ध हुआ।
अंततः, वह दिन आ ही गया जब मैं बेरोज़गार हो गया। मार्च 2024 में, जब कोई विकल्प शेष नहीं रहा, तो मैंने यूनियन के वित्त-सहयोग से अपनी पीएचडी जारी रखने का निर्णय लिया। परंतु मई 2024 में, मुझे स्पॉन्डिलाइटिस हो गया, जिसके कारण मुझे पीठ में भयंकर पीड़ा और मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ रहा था। मुझे कुछ महीनों तक शय्याग्रस्त रहना पड़ा। मैं निरंतर उच्च क्षमता वाली दर्दनिवारक औषधियों का सेवन कर रहा था, जो स्थिति को और भी विकट बना रही थीं। मैं अत्यधिक मानसिक तनाव और अवसाद के दौर से गुज़र रहा था; मेरे अध्ययन की क्षति हो रही थी और प्रगति सर्वथा शून्य थी।
”एक रसायनज्ञ, जिसे पीड़ा से मुक्ति दिलाने वाले अणुओं के संश्लेषण का प्रशिक्षण मिला था, वह स्वयं बैठकर अपना मनपसंद कार्य करने में असमर्थ था।”
इस संपूर्ण अवधि में, मैं केवल वही कर रहा था जिस पर मेरी हेलसिंकी के टीई-ऑफ़िस (TE-office) के साथ सहमति बनी थी। एकमात्र चीज़ जिसने मुझे संबल प्रदान किया, वह थी यूनियन की सहायता। यहाँ HYT में यूनियन के कर्मचारी अत्यंत सहयोगी थे और उन्होंने त्वरित सहायता प्रदान की; उन्होंने मुझे सभी नियमों और प्रक्रियाओं को अत्यंत धैर्यपूर्वक समझाया। मैं 400 दिनों तक बेरोज़गारी भत्ते प्रदान करने के लिए यूनियन का आभारी हूँ। इसने न केवल मेरे व्यय की पूर्ति की, बल्कि मुझे अपने देश से दूर एक समुदाय का हिस्सा होने का एहसास और आत्मसम्मान भी प्रदान किया। भारत में कई चिकित्सकीय परामर्शों के पश्चात, मेरे स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हुआ, और अब मैं पुनः अपने डॉक्टोरल अध्ययन को पूरा करने पर केंद्रित हूँ, किंतु एक सर्वथा नवीन दृष्टिकोण के साथ। इस स्तिथि से गुजरने के बाद मुझे बोध हुआ कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला की मेज तक सीमित नहीं है; असली उपचार उस सुरक्षा और संबल में है जो एक समुदाय अपने सदस्यों को संकट के समय प्रदान करता है
अपने जैसे अन्य लोगों की सहायता करने के ध्येय से, मैंने यूनियन में अधिक सक्रिय होने का निर्णय लिया और वर्ष 2026 में इसके निदेशक मंडल में सम्मिलित हो गया। आज, मैं हेलसिंकी विश्वविद्यालय में अनुदान प्राप्त शोधकर्ताओं के लिए एक सामान सुविधाएँ प्रदान करने हेतु अभियान का नेतृत्व करता हूँ; इसलिए नहीं कि मेरे पास सभी उत्तर हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने उन प्रश्नों को जिया है। मैं यद्यपि अभी भी बेरोज़गार हूँ, विभिन्न नौकरियों और अनुदानों की खोज कर रहा हूँ, फिनिश भाषा सीख रहा हूँ, और अपनी पीएचडी पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हूँ, तथापि अब मैं अपनत्व की तलाश में नहीं भटक रहा। HYT मेरे लिए केवल एक ’ट्रेड यूनियन’ नहीं रही; यह संकट के अंधकार में एक ’संस्थागत संरक्षक’ के रूप में उभरी। इसने मुझे वह वित्तीय और मानसिक आधार प्रदान किया, जिसने मुझे एक शोधार्थी से एक अधिवक्ता में बदल दिया। मैंने अपना समुदाय खोज लिया है, और अब मैं उन शोधकर्ताओं के जीवन को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु संघर्ष कर रहा हूँ जो स्वयं को उसी चौराहे खड़ा पर पाते हैं जहाँ कभी मैं खड़ा था।
”अब मैं केवल एक शोधार्थी नहीं हूँ; मैं अपने उसी समुदाय का नेतृत्व कर रहा हूँ जिसने मेरी सहायता की थी।”
मेरा लक्ष्य केवल नीतियों में परिवर्तन लाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना है जहाँ कोई भी शोधार्थी, चाहे वह किसी भी देश से हो, स्वयं को अकेला या असुरक्षित अनुभव न करे। मेरा उद्देश्य अब केवल विज्ञान का सृजन करना नहीं, बल्कि शोधार्थियों के लिए एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
From Survival to Leadership: How HYT Changed Me.
I’m Praveen, a self-funded doctoral student at the Faculty of Pharmacy, University of Helsinki. I design and synthesize molecules targeting various biological targets. I completed my master’s in pharmaceutical chemistry from the University of Lucknow, India. I spent more than 5 years in industrial research, but my heart was always in classroom teaching. So, I decided to join the University of Lucknow, where I can do both research and teaching. I worked there for two years as a research scholar. Meanwhile, I completed a Bachelor of Education to become a trained school teacher, just in case my plan A doesn’t work. To elevate my academic career, I decided to pursue a PhD at a highly reputed, internationally recognized university.
“My quest carried me from the Tropic of Cancer to the Arctic Circle.”
I received a 9-month EDUFI grant in 2019 at the Faculty of Pharmacy, University of Helsinki. Finland’s education system is also one of the reasons to come here. After coming here, I got another 15-month fixed-term contract (not at once; first 9 months, then 4 months, then 2 months) as a chemist because of my industrial experience. During this time, I heard about the trade union FUURT (now URP) from my colleague and joined. This working contract also gave me access to the unemployment fund. Even though it was quite surprising to me, in my country, trade unions mostly engage in advocacy or wage negotiations but don’t provide unemployment benefits.
The union provides advocacy and legal support, well-being support, travel insurance, and much more. My expectation at that time was only to get a letter from the union stating that they would provide this amount of money if I became unemployed, so that I could apply for a visa extension to search for PhD positions and funding (at that time, benefits from the unions were considered as income, removed in 2020).
“I was praying that the day would never come when I would have to take unemployment benefits.”
After many ups and downs and multiple visa applications (four visa applications in two years), my doctoral journey finally began in 2021 when I received a three-year grant from the Finnish Cultural Foundation. I was happy because I was at least not unemployed, and in 2023, I got my permanent residence, so I no longer need to apply for a visa every year. To complete my doctoral degree, I applied for many grants but didn’t succeed. Meanwhile, attending the various HUURT/HYT events gave me a sense of security, and becoming a union member was one of my best decisions here in Finland.
Eventually, the day came when I became unemployed. In March 2024, with no options left, I decided to continue my PhD with union support, but in May 2024, I was diagnosed with spondylitis, which was causing severe back pain and muscle strain. I needed to stay in bed for a few months. I was on heavy painkillers all the time, which was making the situation even worse. I was going through a lot of stress and depression, my studies were suffering, no progress at all.
“A chemist who was trained to synthesize molecules to provide relief was unable to sit and do what he liked.”
Throughout this time, I was only doing what I had agreed upon with the TE-office in Helsinki. The only thing that made me feel better was the union’s support. The union staff here at HYT were very helpful and quick to reply; they explained all the regulations and processes to me with a lot of patience. I am grateful to the union for providing me with 400 days of unemployment benefits, which not only covered my expenses but also gave me a sense of community and dignity far from my country. After multiple medical visits to India, my health gradually improved, and I am now focused again on my doctoral studies, but with a whole new perspective. Navigating this ordeal led me to a profound realization: science is not limited to the laboratory; true healing comes from the safety and strength a community offers its members during times of crisis.
To help others like me, I decided to become more active in the union and, in 2026, joined the union board. Today, I lead the campaign for grant researchers at the University of Helsinki, not because I have all the answers, but because I have lived the questions. I am still unemployed, searching for various jobs and funding, learning the language, and trying to finish my PhD, but I am no longer searching for a sense of belonging. For me, HYT is not just a ’trade union’; it became an ’institutional guardian’ in the midst of the crisis. It offered the financial and emotional support that changed me from a researcher into an advocate. I have found my community, and now I am fighting to make it stronger for researchers who find themselves at a crossroads like the one I was at.
“I am not just a doctoral student anymore; I am one of the leaders of the very own community that saved me.”
My goal is not just to implement policy changes but to cultivate a culture where no researcher, regardless of their nationality, ever feels isolated or vulnerable. My focus is no longer solely on scientific innovation but also on creating a safe, equitable, and inclusive environment for all researchers.
